|
Answer» प्रतिदर्श – प्रतिदर्श समष्टि के एक खण्ड या एक समूह का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे सूचना प्राप्त की जा सकती है। एक आदर्श प्रतिदर्श सामान्यतः समष्टि से छोटा होता है। उदाहरण – ⦁ एक कॉलेज के 5000 विद्यार्थियों में से 500 विद्यार्थियों का चयन। ⦁ एक गाँव के 700 कृषि-श्रमिकों में से अध्ययन के लिए 70 कृषि-श्रमिकों का चयन। समष्टि – सांख्यिकी में समष्टि शब्द से तात्पर्य है-अध्ययन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मदों/इकाइयों की समग्रता। उदाहरण – ⦁ एक जिले के समस्त कृषि-श्रमिक। ⦁ एक फैक्ट्री के समस्त मजदूर। चर – वे मूल्य जिनका मान एक मद से दूसरे मद में बदलता रहता है और जो संख्यात्मक रूप में मापे जा सकते हैं, तब उन्हें चर कहा जाता है। उदाहरण– ⦁ प्रत्येक वर्ष खाद्यान्न उत्पादन। ⦁ लोगों की आयु।
|