1.

प्रतिव्यक्ति आय के निर्देशक की मर्यादाएँ बताइए ।

Answer»

प्रतिव्यक्ति आय से लोगों के जीवनस्तर को मापा जा सकता है । इसलिए राष्ट्रीय आय की अपेक्षा प्रतिव्यक्ति आय आर्थिक
विकास का उचित निर्देशक है । परंतु प्रतिव्यक्ति आय में भी निम्नलिखित मर्यादाएँ देखने को मिलती हैं :

  • राष्ट्रीय आय की गणना प्रतिवर्ष की जाती है परंतु जनगणना 10 वर्ष के बाद होती है । अर्थात् शेष वर्षों में जनसंख्या का अंदाज लगाया जाता है । इसलिए प्रतिव्यक्ति आय का सही ख्याल नहीं आता है ।
  • राष्ट्रीय आय की तरह ही प्रतिव्यक्ति आय की गणना चालू भाव या स्थिर भाव पर गणना इस कठिनाई के कारण भी प्रतिव्यक्ति आय का सही ख्याल नहीं आता है ।
  • प्रतिव्यक्ति आय मात्र औसत आय दर्शाती है । यदि प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि हो परंतु उसका वितरण असमान हो तो आर्थिक विकास नहीं माना जाता है ।
  • विश्व देश के अलग-अलग चलन होते हैं । इसलिए प्रतिव्यक्ति आय अलग-अलग चलनों में होती है । प्रथम उसे डॉलर में परिवर्तित किया जाता है । अलग-अलग देश अपने विनिमय दर पर अनेक नियंत्रण रखते हैं । इसलिए सही ख्याल नहीं आता । परिणाम स्वरूप प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर अलग-अलग देशों की तुलना नहीं कर सकते हैं ।


Discussion

No Comment Found