1.

पर्यावरण के संरक्षण के संबंध में कवि कुँवर नारायण के विचार लिखिए।

Answer»

वृक्षों के महत्व का वर्णन करते हुए पर्यावरण के संरक्षण के संबंध में कुँवर नारायण जी कहते हैं कि वृक्ष हर मौसम में मानव का हमदर्द बन कर उसकी भलाई करता है। हम जानते हैं कि मनुष्य को जीने के लिए जो हवा और पानी की आवश्यकता है, वे वृक्षों के कारण ही प्राप्य है। पर्यावरण में प्राणवायु वृक्षों के द्वारा ही बढ़ती है जिससे मानव आराम से साँस ले सके। वृक्ष गर्मियों में छत्र छाया बन कर हमारी थकावट दूर करते हैं। वृक्षों से ही बारिश होती है। वृक्षों को काटना नहीं चाहिए। वृक्षों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसके बिना मनुष्य का जीना दूभर हो जाएगा इसलिए पर्यावरण का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है।



Discussion

No Comment Found