1.

राजा भगत ने तुलसीदास को सीता-राम की कथा क्यों सुनाई? उनका लक्ष्य क्या था?

Answer»

राजा का लक्ष्य था कि तुलसीदास रत्नावली को मठ में रहने की आज्ञा प्रदान कर दें और अपने पास ही रखें। राम सीता के बिना कभी सुखी नहीं रह पाए। जब उन्हें रावण हर ले गया, तब राम बड़े बेचैन रहे और जब धोबी के कहने पर उन्हें वाल्मीकि के आश्रम में भेज दिया तब भी श्रीराम सुखी नहीं रह पाये । बायाँ अंग कट जाने पर दायाँ अंग कभी सुखी नहीं रह सकता। इस प्रकार रत्नावली से अलग रहकर तुलसीदास भी सुखी नहीं रह सकते। उनकी साधना, तपस्या कभी पूर्णता को प्राप्त नहीं हो सकती। उन्हें रत्नावली को अपने पास ही रखना चाहिए।



Discussion

No Comment Found