1.

राजा ने एक दिन क्या सपना देखा?

Answer»

एक दिन राजा चांदनी रात का आनंद लेते हुए सो गया | उसने एक विचित्र सपना देखा | राजा को
लगा जैसे चाँद की दो आँखें हैं, मुँह है। चाँद अपनी बडी – बडी आँखों से इधर – उधर देख रहा है और कह रहा है देखो, वह तुम्हारा नाव चला जा रहा है। अरे ! समुद्र में तूफ़ान आनेवाला हैं। चिंता मत करो
मैं अभी तुम्हारे नाव को सूचित करता हूँ कि वह अपना मार्ग बदल लें । अरे ! तुम्हारे राज्य पर किसी • ने हमला किया है शीघ्र ही सहायता के लिए सेना भेजो | वह देखो, तुम्हारे राज्य के पूर्व में उत्सव मनाया ‘ जा रहा है। तरह – तरह के खेलों का आयोजन हो रहा है। राजा ने सपने में ही चाँद को धन्यवाद दिया।



Discussion

No Comment Found