1.

रानी लक्ष्मीबाई देशभक्ति की एक अद्भुत मिसाल थीं- समजाइए।

Answer»

रानी लक्ष्मीबाई हमारे इतिहास का एक अत्यंत तेजस्वी चरित्र हैं। स्वराज्य ही उनका अंतिम लक्ष्य है। इसके लिए वे बड़े से बड़ा बलिदान दे सकती हैं। स्वराज्य की नींव बनने में ही वे जीवन की सार्थकता मानती है। उन्हें राग-रंग से सख नफरत है। उन्हें यही चिता है कि स्वराज्य के लिए लड़ रहे उनके सैनिकों की वीरता कलंकित न होने पाए। सचमुच, रानी लक्ष्मीबाई देशभक्ति की एक अद्भुत मिसाल थीं।



Discussion

No Comment Found