| 1. |
राष्ट्रपति की शक्तियों पर प्रकाश डालिए। |
|
Answer» राष्ट्रपति की प्रमुख शक्तियों का विवरण इस प्रकार हैं- ⦁ सभी प्रमुख नियुक्तियाँ राष्ट्रपति के नाम से की जाती हैं। इनमें भारत के मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों तथा राज्यों के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, राज्यों के राज्यपालों, चुनाव आयुक्तों और अन्य देशों में राजदूतों की नियुक्तियाँ शामिल हैं किन्तु राष्ट्रपति इन शक्तियों का प्रयोग केवल मंत्रीमंडल की सलाह से करता है। ⦁ सभी अंतर्राष्ट्रीय समझौते तथा संधियाँ उसी के नाम पर किए जाते हैं। ⦁ वह भारत के रक्षा बलों का सुप्रीम कमांडर होता है। ⦁ राष्ट्रपति देश का मुखिया होता है। ⦁ वह केवल नाममात्र की शक्तियों का प्रयोग करता है। वह ब्रिटेन की महारानी के समान है जिसके कार्य अधिकतर आलंकारिक होते हैं। ⦁ वह देश की सभी राजनैतिक संस्थाओं के कार्य की निगरानी करता है। ⦁ सरकार के सभी क्रियाकलाप राष्ट्रपति के नाम पर किए जाते हैं। ⦁ सरकार के सभी कानून तथा प्रमुख नीतिगत निर्णय राष्ट्रपति के नाम जारी किए जाते हैं। |
|