1.

राष्ट्रपति की योग्यताएँ एवं कार्यकाल बताइए।।

Answer»

एक व्यक्ति में भारत का राष्ट्रपति चुने जाने के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए-

⦁    वह भारत का नागरिक हो।
⦁    वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
⦁    वह लोकसभा का सदस्य बनने की योग्यता रखता हो।
⦁    वह केंद्रीय सरकार अथवा किसी राज्य सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर कार्य न कर रहा हो।
⦁    वह संसद अथवा किसी राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं होना चाहिए।
⦁    सन् 1997 में जारी किए गए अध्यादेश द्वारा इसमें निम्नलिखित दो योग्यताएँ और जोड़ दी गई हैं-
⦁    उसे 15,000 जमानत के रूप में जमा करवाने होंगे।
⦁    राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का नाम निर्वाचक-मंडल के कम-से-कम 50 सदस्यों द्वारा प्रस्तावित तथा अन्य 50 सदस्यों द्वारा अनुमोदित होना चाहिए।

कार्यकाल – राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष निश्चित किया गया है, परंतु संसद महाभियोग द्वारा उसे इस कार्यकाल के समाप्त होने से पहले भी पद से हटा सकती है।



Discussion

No Comment Found