Saved Bookmarks
| 1. |
रेडियम की उत्पत्ति का सविस्तार वर्णन करें। |
|
Answer» रेडियम की उत्पत्ति ब्रह्मांड के अनंत अकल्पनीय गृह में हुई थी। वह उस अनंत शून्य में न जाने कितने काल तक इधर-उधर घूमता रहा। फिर वह वायव्य सागर का एक अंश बनकर कई युगों तक वहाँ रहा। इसके बाद वह कई अरब वर्षों तक अत्यंत जलती हुई वस्तु का अंश बना रहा। लगभग चार संसारों में भटकते हुए पृथ्वी के नीचे की तह में अनेक धातुओं के साथ पड़ा रहा। वहाँ से न जाने कितने करोड़, पद्म वर्ष बाद वह पृथ्वी पर वैज्ञानिकों के हाथ लगा। इस प्रकार कल्पनातीत रेडियम की उत्पत्ति भी कल्पनातीत ढंग से हुई। |
|