1.

रेखांकित शब्दों के स्थान पर नीचे दिये गये एक – एक शब्द का प्रयोग कर वाक्य बनाइए।कक्षा में एक लड़का आया। सब लड़के कक्षा में पहुंच चुके थे। लड़कों में अनुशासन बना था।1. लड़की2. छात्र3. छात्रा4. बालक5. बालिका

Answer»

1. लड़की

कक्षा में एक लडकी आयी।
सब लडकियाँ कक्षा में पहुँच चुकी थी।
लड़कियों में अनुशासन बना था।

2. छात्र 

कक्षा में एक छात्र आया।
सब छात्र कक्षा में पहुँच चुके थे।
छात्रों में अनुशासन बना था।

3. छात्रा 

कक्षा में एक छात्रा आयी।
सब छात्राएँ कक्षा में पहुंच चुकी थी।
छात्राओं में अनुशासन बना था।

4. बालक

कक्षा में एक बालक आया था।
सब बालकें कक्षा में पहुंच चुके थे।
बालकों में अनुशासन बना था।

5. बालिका

कक्षा में एक बालिका आयी।
सब बालिकाएँ कक्षा में पहुंच चुकी थी ।
बालिकाओं में अनुशासन बना था ।



Discussion

No Comment Found