1.

Reynalds प्रश्न-1- भावार्थ स्पष्ट कीजिए -जिसका चरण २-निरंतर रत्नेश धो रहा है।जिसका मुकुट हिमालय वह देश कौन-सा हैं।स- जिसके कदमो को अपार जलन​

Answer»

मन-मोहिनी प्रकृति की गोद में जो बसा है।सुख-स्वर्ग-सा जहाँ है वह देश कौन-सा है?जिसका चरण निरंतर रतनेश धो रहा है।जिसका मुकुट हिमालय वह देश कौन-सा है?नदियाँ जहाँ सुधा की धारा बहा रही हैं।सींचा हुआ सलोना वह देश कौन-सा है?जिसके बड़े रसीले फल, कंद, नाज, मेवे।सब अंग में सजे हैं, वह देश कौन-सा है?जिसमें सुगंध वाले सुंदर प्रसून प्यारे।दिन रात हँस रहे है वह देश कौन-सा है?मैदान, गिरि, वनों में हरियालियाँ लहकती।आनंदमय जहाँ है वह देश कौन-सा है?जिसकी अनंत धन से धरती भरी पड़ी है।संसार का शिरोमणि वह देश कौन-सा है?सब से प्रथम जगत में जो सभ्य था यशस्वी।जगदीश का दुलारा वह देश कौन-सा है?पृथ्वी-निवासियों को जिसने प्रथम जगाया।शिक्षित किया सुधारा वह देश कौन-सा है?जिसमें हुए अलौकिक तत्वज्ञ ब्रह्मज्ञानी।गौतम, कपिल, पतंजलि, वह देश कौन-सा है?छोड़ा स्वराज तृणवत आदेश से पिता के।वह राम थे जहाँ पर वह देश कौन-सा है?निस्वार्थ शुद्ध प्रेमी भाई भले जहाँ थे।लक्ष्मण-भरत सरीखे वह देश कौन-सा है?देवी पतिव्रता श्री सीता जहाँ हुईं थीं।माता पिता जगत का वह देश कौन-सा है?आदर्श नर जहाँ पर थे बालब्रह्मचारी।हनुमान, भीष्म, शंकर, वह देश कौन-सा है?विद्वान, वीर, योगी, गुरु राजनीतिकों के।श्रीकृष्ण थे जहाँ पर वह देश कौन-सा है?विजयी, बली जहाँ के बेजोड़ शूरमा थे।गुरु द्रोण, भीम, अर्जुन वह देश कौन-सा है?जिसमें दधीचि दानी हरिचंद कर्ण से थे।सब लोक का हितैषी वह देश कौन-सा है?बाल्मीकि, व्यास ऐसे जिसमें महान कवि थे।श्रीकालिदास वाला वह देश कौन-सा है?निष्पक्ष न्यायकारी जन जो पढ़े लिखे हैं।वे सब बता सकेंगे वह देश कौन-सा है?छत्तीस कोटि भाई सेवक सपूत जिसके।भारत सिवाय दूजा वह देश कौन-सा है?



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions