1.

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-(क) सोवियत राजनीतिक प्रणाली ………… की विचारधारा पर आधारित थी।(ख) सोवियत संघ द्वारा बनाया गया सैन्य गठबन्धन …………. था।(ग) …………. पार्टी का सोवियत राजनीतिक व्यवस्था पर दबदबा था।(घ) ………… ने 1985 में सोवियत संघ में सुधारों की शुरुआत की।(ङ) …………. का गिरना शीतयुद्ध के अन्त का प्रतीक था।

Answer»

(क) सोवियत राजनीतिक प्रणाली समाजवाद की विचारधारा पर आधारित थी।
(ख) सोवियत संघ द्वारा बनाया गया सैन्य गठबन्धन वारसा पैक्ट था।
(ग) साम्यवादी पार्टी का सोवियत राजनीतिक व्यवस्था पर दबदबा था।
(घ) मिखाइल गोर्बाचेव ने 1985 में सोवियत संघ में सुधारों की शुरुआत की।
(ङ) बर्लिन की दीवार का गिरना शीतयुद्ध के अन्त का प्रतीक था।



Discussion

No Comment Found