1.

रक्षी कोलाइड किसे कहते हैं

Answer»

रक्षी कोलॉइड-द्रव विरोधी कोलॉइडी विलयन में थोड़ा-सा विद्युत-अपघट्य मिलाने पर उसका स्कंदन शीघ्र ही हो जाता है, परन्तु यदि विद्युत-अपघट्य मिलाने से पहले द्रव विरोधी कोलॉइडों में कोई जल-स्नेही कोलॉइड जैसे -जिलेटिन, अगर-अगर, एल्ब्युमिन आदि की थोड़ी-सी मात्रा मिला दी जाय तो विद्युत-अपघट्य का प्रभाव बहुत कम हो जाता है और स्कंदन बहुत धीमा हो जाता है या बिल्कुल नहीं होता। इस घटना को कोलॉइडी रक्षण कहते हैं तथा रक्षण के लिए मिलाये गए जल-स्नेही कोलॉइड को रक्षी कोलॉइड (Protective colloid) कहते हैं।
उदाहरण - किसी सोडियम सॉल में थोड़ा जिलेटिन मिला देने पर सोडियम क्लोराइड विलयन द्वारा उसका स्कंदन नहीं होता।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions