1.

रंग-व्यवस्था से आप क्या समझती हैं? स्पष्ट कीजिए।याघर की सजावट में रंगों का महत्त्व लिखिए।

Answer»

रंगों का परस्पर तालमेल अथवा समन्वय रंग-व्यवस्था कहलाता है। रंग-व्यवस्था के सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं-

⦁     कुछ रंग एक-दूसरे की निकटता से शोभा बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इन्हें सहयोगी रंग कहते हैं; जैसे पीला व नारंगी, लाल व नारंगी, नीला व हरा तथा हरा व पीला इत्यादि।

⦁    कुछ रंग एक-दूसरे के विरोधी माने जाते हैं; जैसे—लाल व हरा, पीला व नीला इत्यादि।

⦁     कुछ रंग गर्म प्रकृति के होते हैं; जैसे—लाल, नारंगी तथा पीला।

⦁     कुछ रंग; जैसे कि हरा व नीला; ठण्डी प्रकृति के होते हैं।

⦁     प्रकाशयुक्त कमरों को सदैव गहरे रंग से पेन्ट कराना चाहिए।

⦁    कम प्रकाश वाले या अँधेरे कमरों को सफेद अथवा हल्के रंगों से पेन्ट कराना चाहिए।

⦁    कुछ रंगों में सफेद रंग का टिण्ट देने से उनके आकर्षण में वृद्धि होती है। रंग-व्यवस्था का उपयुक्त ज्ञान घर की रंगों द्वारा सजावट करने के लिए अति आवश्यक है।



Discussion

No Comment Found