Saved Bookmarks
| 1. |
साहिल बेला का रिपोर्ट कार्ड देख रहा था और बेला साहिल का। आज आखिरी बारी वे एक दुसरे की कोई चीज़ को छूकर देख रहे थे। “तुम्हारी आँख में आँसु क्यों आ रहे हैं बेला?” “मुझे क्या पता।” बेला ने डबडबाई आँखों से हँसते हुए कहा। साहिल की आँखें बीरबहूटी की तरह लाल होने लगी थीं और उनमें बारिश की बूंदों-दों सा पानी भर गया था।बेला से बिछुड़ने के कारण साहिल बहुत दुखी है। साहिल अपने विचारों को डायरी में लिखता हैं। साहिल की उस दिन की डायरी लिखें। |
|
Answer» 15.6.2017, गुरुवार आज पाँचवीं के रिज़ल्ट का दिन था। मैं और बेला हम दोनों पास हो गए। लेकिन मन उदास है। कल से बेला से मिन न पाऊँगा। अगले साल बेला राजकीय कन्या पाठशाला में पढेगी। घरवाले मुझे अजमेर भेज देंगे। घर से दूर, होस्टल में अकेला रहना पडेगा। आज तक बहुत खुशी के साथ बीता। मैं बेला के साथ बारिश में बीरबहूटियों को खोजकर कितने दिन बिताए। कल से मैं किस के साथ लंगड़े का खेल खेलूँ? बेला को भी बहुत दुख होगा। क्या वह मुझे याद करेगी? मेरा रिपोर्ट कार्ड देखते समय उसकी आँखों में आँसू भर गए। वह अपनी आँखों के आँसू छिपाने की कोशिश की। हम दोनों की दोस्ती उतनी सख्त थी। |
|