| 1. |
साझेदारी के लक्षण बताइए । |
|
Answer» साझेदारी के लक्षण निम्नानुसार है (Characteristics of Partnership) : (1) करारजन्य संबंध : साझेदारी करार द्वारा अस्तित्व में आती है। यह करार लिखित या मौखिक हो सकता है । साझेदारी में लिखित करार अनिवार्य नहीं परंतु हितावह है । (2) लाभ का उद्देश्य : साझेदारी पेढी का मुख्य उद्देश्य धंधाकीय प्रवृत्ति करके उसमें से होनेवाले लाभ को साझेदारों के बीच बाँटना है। साझेदारी पेढी में साझेदार लाभ के उद्देश्य से ही एकत्र होते है, बिना लाभ के उद्देश्य से एकत्र हुए व्यक्तियों को साझेदार नहीं कहा जायेगा। जैसे : लाइब्रेरी, जिमखाना, क्लब में एकत्रित व्यक्ति । (3) कानूनन धंधा : साझेदारी पेढी कानूनन व्यवसाय चलाने के लिये अस्तित्व में आती है। सरकार द्वारा मान्य कानूनी धंधा ही साझेदारी पेढी द्वारा किया जा सकता है । (4) एक-दूसरे के प्रतिनिधि (Agent) : साझेदारी पेढी का संचालन सभी साझेदार संयुक्त रूप से करते है अथवा सभी की तरफ से उनमें से कोई एक या दो व्यक्ति भी संचालन कर सकता है । सभी साझेदारों को पेढी के निर्णय तथा उसके संचालन में भाग लेने का अधिकार है। प्रत्येक साझेदार एक दूसरे के प्रतिनिधि (Agent) होते है, अर्थात् एक साझेदार के द्वारा किया गया व्यवसायिक निर्णय सभी साझेदारों को बंधनकर्ता है। |
|