1.

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि हमारा विद्यालय एक न्यूज़ लेटर निकालने जा रहा है। उसके लिए सभी विद्यार्थी अपनी स्वरचित रचनाएँ दे सकते हैं। जिन बच्चों की चित्रकला या पेंटिंग में रुचि है वह A4 साइज शीट पर अपनी पेंटिंग बनाकर या पोस्टर स्लोगन के साथ तैयार करके मुझे भेज सकते हैं । आपके पास 18 जून तक का समय है हमारा विषय रहेगा -नई आशा, नया सृजन। जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज का वातावरण बहुत ही भयावह हो गया है और इसके बाद जब हमारा जीवन सुचारु रुप से चलेगा तो हमारे जीवन में बहुत कुछ परिवर्तित हो चुका होगा। नया जीवन नई आशा के साथ हम कैसे चलेंगे ?हम क्या करेंगे? हमारी प्रकृति कैसी होगी? हम कितना सफाई का ध्यान रख पाएँगे? हम कितने सचेत हो गए हैं इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आप किसी कविता, किसी कहानी या अपने किसी अपने सुंदर सुविचार को लिख कर मुझे भेज सकते हैं ।अगर मुझे आपका वह विचार या कविता ठीक लगी तो आपको उसके बाद मुझे टाइप करके भेजना होगा लेकिन समय सिर्फ 18 जून तक का ही है आप तुकबंदी , पहेलियां या घर में मम्मी की सहायता करते हुए रसोई घर में बनाया हुआ कोई नए प्रकार पाक कला का नमूना अर्थात कोई नए व्यंजन की रेसिपी भी भेज सकते हैं।​

Answer»

ठीक है। मै नई आशा पर पोस्टर बनाऊंगा



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions