1.

शाकवाटिका का निर्माण कैसे किया जाता है? वर्णन करो।

Answer»

शाकवाटिका का निर्माण – एक शाकवाटिका के लिए 25 मी लम्बी तथा 10 मी चौड़ी भूमि पर्याप्त होती है। चारों ओर से मेड़बन्दी करके किनारे पर बाड़ लगानी चाहिए। कँटीले तार या खंभे लगाए जा सकते हैं। वाटिका में आने-जाने का रास्ता होना चाहिए। रास्ते के किनारे सिंचाई की नाली होनी चाहिए। वाटिका के एक कोने में कम्पोस्ट गड्ढा होना चाहिए। कद्दू वर्ग की सब्जियाँ बाड़ के सहारे उगानी चाहिए। जाड़ों में तीन ओर मटर उगाई जा सकती है। प्रवेश द्वार के पास सेम उगाई जा सकती है। जड़ वे कन्दवाली सब्जियाँ क्यारियों की मेड़ों पर उगाई जा सकती हैं। वाटिका में फूलों के साथ-साथ पपीता, नींबू, अंगूर, फालसा भी लगाए जा सकते हैं। पर्याप्त भूमि होने पर आँवले का पेड़ भी लगाया जा सकता है।



Discussion

No Comment Found