1.

शेखर के घर में अंग्रेजी भाषा के प्रति गहरा प्रभाव था-ऐसा हम कैसे कह सकते हैं.?

Answer»

शेखर के पिता और भाई घर में अंग्रेजी में बात करते थे। पिता शेखर को भी भाइयों के साथ अंग्रेजी में बात करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। शेखर भी शैशव से अंग्रेजी बोलता था। शेखर की पहली आया ईसाई थी और अंग्रेजी बोलती थी। उसका पहला गुरु भी एक अमरिकन मिशनरी था, जो दिनभर अंग्रेजी बोलता था। शेखर को ऐसा लगता था जैसे अंग्रेजी ही उसके परिवार की मातृभाषा हो। परिवार में अंग्रेजी का ऐसा चलन देखकर हम कह सकते हैं कि शेखर के घर में अंग्रेजी भाषा का गहरा प्रभाव था।



Discussion

No Comment Found