1.

शहर की परिभाषा दीजिए ।

Answer»

1951 में शहर की परिभाषा उदार थी । 1961 की परिभाषा चुस्त थी और 1971, 1981, 1991 और 2001 की जनगणना के समय नगर विस्तार की परिभाषा इस प्रकार दी गई – “ऐसे सभी विस्तार की जहाँ म्युनिसिपालिटी, कोर्पोरेशन, केन्टोनमेन्ट बोर्ड अथवा नोटिफाईड टाउन्स एरिया कमेटी हो उसे शहरी विस्तार कहते है ।”

आगे चलकर शहरी विस्तार के लिए तीन मापदण्ड स्वीकार किये गए :

  1. जहाँ पर 5000 या उससे अधिक वस्ती हो ।
  2. कार्यशील पुरुष जनसंख्या का 75% या उससे अधिक खेती के सिवाय अन्य क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करता हो ।
  3. प्रतिवर्ग किलोमीटर 400 या उससे अधिक व्यक्तिओंवाली जनसंख्या घनता हो ।

नगर विस्तार की परिभाषा मनस्वी है । अलग-अलग देशों की परिभाषा अलग-अलग होती है । उदाहरणस्वरूप जापान में “-30,000 या उससे अधिक जनसंख्या रखनेवाले विस्तार को नगर विस्तार कहते हैं ।” इस प्रकार शहरी विस्तार की परिभाषा समय के अनुसार बदलती रहती है ।



Discussion

No Comment Found