1.

शहरीकरण से परिवहन सेवा की भी समस्या सर्जित होती है । समझाइए ।

Answer»

शहरीकरण के कारण शहर का विस्तार बढ़ता जाता है । लोगों को अपने आवास से दूर-दूर नोकरी करने जाना पड़ता है जिससे परिवहन की समस्या खड़ी होती है । कम आयवाले लोग हमेशां सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का उपयोग करते हैं । लेकिन यह परिवहन व्यवस्था अनिश्चित एवं अनियमित होती है । इसलिए थोड़ी सी भी आय में वृद्धि होती है वे अपना निजी वाहन खरीदते हैं तथा व्यक्तिगत वाहनों के अधिक उपयोग करने से ट्राफिक व्यवस्था एवं प्रदूषण समस्या खड़ी हो जाती है । इस प्रकार अति शहरीकरण से वाहनव्यवहार की समस्या खड़ी होती है ।



Discussion

No Comment Found