1.

शिमला समझौता कब हुआ? इसके प्रमुख प्रावधान लिखिए।

Answer»

शिमला समझौता-28 जून, 1972 को श्रीमती इन्दिरा गांधी एवं जुल्फिकार अली भुट्टो के द्वारा शिमला में दोनों देशों के मध्य जो समझौता हुआ उसे शिमला समझौते के नाम से जाना जाता है। इस समझौते के निम्नलिखित प्रमुख प्रावधान थे-

⦁    दोनों देश सभी विवादों एवं समस्याओं के शान्तिपूर्ण समाधान के लिए सीधी वार्ता करेंगे।
⦁    दोनों एक-दूसरे के विरुद्ध दुष्प्रचार नहीं करेंगे।
⦁    दोनों देश सम्बन्धों को सामान्य बनाने के लिए
⦁    संचार सम्बन्ध फिर से स्थापित करेंगे।
⦁    आवागमन की सुविधाओं का विस्तार करेंगे।
⦁    व्यापार एवं आर्थिक सहयोग स्थापित करेंगे।
⦁    विज्ञान एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में आदान-प्रदान करेंगे।
⦁    स्थायी शान्ति स्थापित करने हेतु हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।
⦁    भविष्य में दोनों सरकारों के अध्यक्ष मिलते रहेंगे।



Discussion

No Comment Found