Saved Bookmarks
| 1. |
“शंकाएँ अविश्वास पैदा करेंगी और उस अविश्वास से उत्पन्न निराशा को दूर करने के लिए पायल की झंकार और भी झनक उठेगी।” |
|
Answer» राव साहब, बाँदा के नवाब आदि रानी के सहयोगी संकुचित दृष्टि के व्यक्ति थे। वे अपने-अपने स्वार्थ के लिए रानी लक्ष्मीबाई से जुड़े थे। उनमें न देशप्रेम था और न एक-दूसरे के प्रति विश्वास था। वे एक-दूसरे को शंका की दृष्टि से देखते थे। ऐसे में स्वराज्य-स्थापना की बात उनमें परस्पर अविश्वास बढ़ा सकती थी। अविश्वास उनमें निराशा पैदा करता और फिर उससे उत्पन्न दुःख दूर करने के लिए वे राग-रंग में डूब जाते। |
|