1.

“स्लेट पर या लाल खड़िया चाक मल दी है किसी ने”, “उषा’ कविता की यह पंक्ति बाल मनोविज्ञान पर प्रकाश डालती है। कैसे?

Answer»

पहले बच्चों को लिखना, गणित के प्रश्न हल करना आदि सिखाने के लिए स्लेट का प्रयोग होता था। लिखे को मिटाकर बच्चे बार-बार स्लेट का प्रयोग कर सकते थे। कभी बच्चे खेल-खेल में भी स्लेट पर मनचाही आकृतियाँ बनाकर खुश हुआ करते थे। कवि द्वारा ‘उषा’ कविता में स्लेट संबंधी उपमान बच्चों के मनोविज्ञान की ओर संकेत करता है।



Discussion

No Comment Found