1.

सम्भावना के विरुद्ध उत्तर सुनकर लड़के ने क्या क्रियाएँ कीं?

Answer»

लड़के को यह आशा नहीं थी कि लड़की की इतनी जल्दी कुड़माई हो जाएगी। उसके हृदय में लड़की के प्रति एक अव्यक्त प्रेम उत्पन्न हो गया था जिसमें निश्छलता थी। सम्भावना के विरुद्ध उत्तर सुनकर उसे निराशा हुई जिसका प्रभाव उसके हृदय पर पड़ गया। मनोवैज्ञानिक तथ्य है कि जब हमारी इच्छा के विरुद्ध कुछ बात हो जाती है तो क्रोध आ जाता है और तब हम अस्वाभाविक क्रियाएँ करने लगते हैं। लड़के पर भी ऐसा ही प्रभाव पड़ा। उसने रास्ते में उपद्रव किया। उसने रास्ते में एक लड़के को धकेल दिया, छाबड़ी वाले की दिनभर की कमाई खोई, कुत्ते को पत्थर मारा, गोभीवाले के ठेले में दूध उड़ेल दिया, किसी से अन्धे की उपाधि पाई। यह सब क्रियाएँ सम्भावना के विरुद्ध उत्तर सुनकर की।



Discussion

No Comment Found