1.

संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :चालू पेढ़ी का ख्याल (Going Concern) .

Answer»

चालू पेढ़ी का ख्याल (Going Concern) : इस ख्याल के अनुसार यह माना जाता है कि जब व्यवसाय प्रारंभ किया जाता है तब यह माना जाता है कि व्यवसाय लंबे समय तक चलेगा । इसे चालू पेढ़ी का ख्याल कहा जाता है । हिसाबी पद्धति का यह एक महत्त्वपूर्ण ख्याल है । व्यवसाय लंबे समय तक चलनेवाला है इस अपेक्षा से लेनदार माल की पूर्ति करता है, सेवा देता है । कर्ज देनेवाली संस्थाएँ अधिक मात्रा में आसानी से कर्ज देती है । इस सिद्धांत के आधार पर स्थिर संपत्ति की घिसाई की गणना में आयुष्य को ध्यान में लिया जाता है ।

निम्नलिखित परिस्थितियों में चालू पेढ़ी का ख्याल ध्यान में नहीं लिया जायेगा

  1. जब व्यावसायिक इकाई तीव्र आर्थिक तंगी में हो और कुछ ही समय में उसके विसर्जन की संभावना हो ।
  2. कंपनी का विसर्जन करने के लिये लिकवीडेटर की नियुक्ति की गई हो ।
  3. जब औद्योगिक इकाई को बीमार इकाई घोषित किया जाये ।
  4. निश्चित उद्देश्य के लिये स्थापित इकाई का उद्देश्य पूर्ण होने की तैयारी में हो ।


Discussion

No Comment Found