| 1. |
संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :एकसूत्रता का ख्याल (Consistency Concept) |
|
Answer» एकसूत्रता का ख्याल (Consistency Concept) : एकसूत्रता का ख्याल सूचित करता है कि हिसाब लिखते समय या वित्तीय पत्रकों की प्रस्तुती के समय धंधे में एकसमान हिसाबी नीतियाँ, विधि और पद्धतियों का उपयोग करना चाहिए और प्रति वर्ष एकसमान रहनी चाहिए । अर्थात् एक बार धंधाकीय इकाई ने जो पद्धति हिसाब गिनने के लिये तय की हो वो ही प्रत्येक वर्ष उसी पद्धति से हिसाब की गणना होनी चाहिए । ऐसी एकसूत्रता बनी रहने पर ही हिसाबों के बीच तुलना संभव होती है । अगर यह एकसूत्रता न बनी रहे तो हिसाबों की तुलना नहीं की जा सकती और हिसाब गलत जानकारी दे सकते है । बिना किसी ठोस कारण के हिसाबी पद्धतियों में परिवर्तन नहीं होना चाहिए । जैसे : स्टोक के मूल्यांकन की लागत किंमत या बाजार किंमत दोनों में से जो कम हो उसे ही ध्यान में लेना चाहिए । यहाँ एकसूत्रता के सिद्धांत का भंग नहीं होता । एकसूत्रता का सिद्धांत अलग-अलग समय में एकसूत्रता के संदर्भ में है । इसका मतलब यह नहीं है कि अलग-अलग प्रकार के व्यवहारों में एकसमान ही हिसाबी विधि या पद्धति होनी चाहिए । एकसूत्रता के ख्याल का अमल करने से व्यक्तिगत पूर्वग्रह दूर होते है, कारण कि लेखाकार को प्रतिवर्ष एकसमान नियम, पद्धति या विधि का पालन करना पड़ता है । |
|