| 1. |
संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:जांगड़बही |
|
Answer» जांगड़बही : कई बार व्यवसाय में माल की बिक्री जांगड़ पर की जाती है । जांगड बही में यदि ग्राहक को माल पसंद न आये तो वह निश्चित की गई अवधि तक माल वापस कर सकता है । इस प्रकार जांगड बिक्री के व्यवहार जहाँ लिखे जाते हैं उस बही को जांगड बही कहते हैं । जांगड़ के व्यवहार में जब तक ग्राहक की तरफ से माल खरीदने की सम्मति न मिले अथवा जांगड की अवधि पूरी न हो जाय तब तक उसे वास्तव में बिक्री नहीं मान सकते हैं । जांगड़ बही रोजमेल की तरह ही लिखी जाती है । जब व्यापारी जांगड पर माल बेचता है तो उसे जांगडबही में जमा की तरह लिखा जाता है और माल वापस मिले अथवा अवधि के अंत में तो उसे उधार तरफ लिखा जाता है । जबकि वास्तव में बिक्री के व्यवहार का लेखा. व्यापारी उधार बही में करता है । |
|