1.

संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :लागत का ख्याल (Cost Concept).

Answer»

लागत का ख्याल (Cost Concept): प्रत्येक व्यवहारों का लेखा उसकी वित्तीय या मौद्रिक लागत के आधार पर किया जाता है । अगर लागत है तब उसका लेखा जो भी वित्तीय लागत होगी उसी किंमत से होगी उससे अधिक या कम रकम से लेखा नहीं होगा । प्रत्येक हिसाबों का मूलभूत सिद्धांत यह है कि प्रत्येक व्यवहारों का लेखा उसकी लागत के आधार पर ही होना चाहिए । यह ख्याल अपनी खुद की मनमर्जी के अनुसार व्यवहारों . का लेखा नहीं करने देगा । इस ख्याल का मुख्य उपयोग संपत्ति की खरीदी के व्यवहारों में किया जाता है जहाँ हिसाब की राशि दो पक्षकारों के बीच तय किये गये किंमत के आधार पर होता है । इसके बावजूद कभी-कभार अंदाज का सहारा लेना पड़ता है ।

जैसे : संपत्ति पर घिसाई गिनने की पद्धति में आयुष्य का अंदाजित समय ही ध्यान में लेना पड़ता है ।



Discussion

No Comment Found