1.

संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :महत्त्वत्ता का ख्याल (Materiality Concept).

Answer»

महत्त्वत्ता का ख्याल (Materiality Concept) : यह ख्याल पूर्ण प्रस्तुती के ख्याल के साथ जुड़ा है । सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ वित्तीय पत्रकों में प्रस्तुत करना चाहिए । महत्त्वता का आधार जानकारी के प्रस्तुतीकरण और विश्वसनीयता पर रहा हुआ है । दी गई जानकारी अगर असरदायक हो तब वह जानकारी महत्त्व की कहलायेगी ।

इस ख्याल के अनुसार यह माना जाता है कि वित्तीय पत्रकों में विवरण तभी लिखा जाना चाहिए जब वह विवरण उपयोग करनेवालों के लिये उपयोगी सिद्ध हो । बिन आवश्यक जानकारी का इसमें समावेश नहीं होना चाहिए सिर्फ आवश्यक महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ ही इसमें शामिल की होनी चाहिए । जैसे : स्टेशनरी खर्च में सभी स्टेशनरी पेंसिल, रबड़, सभी वस्तुओं का समावेश हो जाता है । इसलिये ऐसे छोटी-छोटी वस्तुओं का अलग से खाता खोलना बिनमहत्त्वपूर्ण है । ”

इसके अलावा कंपनी कानून, 2013 के परिशिष्ट III के लाभ-हानि के पत्रक तैयार करने की सामान्य सूचना में यह बताया गया है । की कंपनी की आय या खर्च की कोई एक रकम की आय 1% अथवा रु. 1,00,000 दोनों में से जो अधिक हो ऐसे आय या खर्च का विवरण अतिरिक्त जानकारी के स्वरूप में प्रस्तुत किया जायेगा । महत्त्वता के ख्याल के अनुसार हिसाबी लेखाकार की अपनी विवेकबुद्धि और निर्णय के आधार पर महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लिखनी चाहिए, बिनआवश्यक घटनाएँ या जानकारी जो महत्त्वपूर्ण न हो ऐसी जानकारियों का लेखा नहीं करना चाहिए ।



Discussion

No Comment Found