1.

सो, इस प्रकार की मैना कभी करुण हो सकती है, यह मेरा विश्वास ही नहीं था। गुरुदेव की बात पर मैंने ध्यान से देखा तो मालूम हुआ कि सचमुच ही उसके मुख पर एक करुण भाव है। शायह यह विधुर पति था, जो पिछली स्वयंवर-सभा के युद्ध में आहत और परास्त हो गया था। या विधवा पत्नी है, जो पिछले बिड़ाल के आक्रमण के समय पति को खोकर युद्ध में ईषत् चोट खाकर एकांत विहार कर रही है। हाय, क्यों इसकी ऐसी दशा है ! शायद इसी मैना को लक्ष्य करके गुरुदेव ने बाद में एक कविता लिखी थी।1. गुरुदेव की बात को ध्यान से देखने पर लेखक को क्या मालूम हुआ ?2. मैना के मुख पर करुण भाव होने के पीछे क्या कारण हो सकता है ?3. विलोम शब्द लिखिए :1. विधुर2. विश्वास

Answer»

1. गुरुदेव की बात को ध्यान से देखने पर लेखक को मालूम हुआ कि सचमुच ही मैना के मुख पर एक करुण भाव है। मैना कभी करुण हो सकती है इसका लेखक को विश्वास नहीं था।

2. लेखक ने मैना के मुख पर करुण भाव होने के पीछे यह कारण माना है कि या तो वह मैना विधुर पति है, जो पिछली स्वयंवर सभा के युद्ध में आहत और परास्त हो गया था। या विधवा पत्नी है, जो पिछले बिड़ाल के आक्रमण के समय पति को खोकर युद्ध में ईषत् चोट खाकर एकांत विहार कर रही है। इस कारण मैना के चेहरे पर करुण भाष है।

3. विलोम शब्द है :

1. विधवा × सधया
2. विश्वास × अविश्वास



Discussion

No Comment Found