1.

सोवियत प्रणाली की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

Answer»

सोवियत प्रणाली की विशेषताएँ समाजवादी सोवियत गणराज्य रूस में हुई सन् 1917 की समाजवादी क्रान्ति के बाद अस्तित्व में आया। 

सोवियत प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं-

⦁    सोवियत राजनीतिक प्रणाली की धुरी कम्युनिस्ट पार्टी थी। इस दल का सभी संस्थाओं पर गहरा नियन्त्रण था।
⦁    सोवियत आर्थिक प्रणाली योजनाबद्ध एवं राज्य के नियन्त्रण में थी।
⦁    सोवियत संघ में सम्पत्ति पर राज्य का स्वामित्व एवं नियन्त्रण था।
⦁    सोवियत संघ की संचार प्रणाली बहुत उन्नत थी। इसके दूर-दराज के क्षेत्र भी आवागमन की सुव्यवस्थित एवं विशाल प्रणाली के कारण आपस में जुड़े हुए थे।
⦁    सोवियत संघ के पास विशाल ऊर्जा संसाधन थे जिनमें खनिज तेल, लोहा, उर्वरक, इस्पात व मशीनरी आदि शामिल थे।
⦁    सोवियत संघ का घरेलू उपभोक्ता उद्योग भी बहुत उन्नत था।
⦁    सोवियत संघ में बेरोजगारी नहीं थी।



Discussion

No Comment Found