| 1. |
स्पीति में बारिश का वर्णन एक अलग तरीके से किया गया है। आप अपने यहाँ होनेवाली बारिश का वर्णन कीजिए। |
|
Answer» ‘वर्षा’ दो अक्षरों का ये शब्द सुखद अनुभूति दिलाता है। तपती गरमी के बाद जब आकाश में काले बादल आते हैं तो मानो मन को शांति मिलती है। वो किसान जो हररोज आकाश की ओर देखकर बारिश की राह देखता है उसके लिए मानो आनंद का ठिकाना नहीं रहता है। वर्षा होते ही चारों तरफ प्रसन्नता फैल जाती है। पेड़, पौधे जैसे आनंद से हिल रहे हो। मोर अपने पंख फैला के बारिश का आनंद उठाता है। प्रकृति भी प्रसन्न होकर हँसती हुई प्रतीत होती है। नदियाँ आनंद का अनुभव करते हए तेजी से प्रवाहित होती है। बारिश में बच्चों की मस्ती पे कोई लगाम नहीं रहता है। पक्षी अपनी खुशी का इजहार स्वर उत्पन्न करके करते हैं। तालाब, नहरें, नदियाँ सभी ओर आनंद का माहौल छा जाता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो धरती फिर से प्रसन्न हो गई हो। |
|