1.

ससंदर्भ स्पष्टीकरण कीजिए :“यहाँ तो डेंटिस्ट मक्खी मारते होंगे।”

Answer»

प्रसंग : प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक ‘साहित्य गौरव’ के ‘यात्रा जापान की’ नामक पाठ से लिया गया है जिसकी लेखिका ममता कालिया हैं।

संदर्भ : जापान की सभी लड़कियाँ खाना खाने के बाद हर बार, बिना नागा दाँत साफ़ करती हैं।

स्पष्टीकरण : अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने हेतु छः सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जापान की यात्रा करते हैं। जापानियों के रीति-रिवाज, तथा जापान में हिन्दी प्रचार-प्रसार का वर्णन इस यात्रावृत्तांत में मिलता है। विदेशी भाषा अध्ययन संस्थान के कार्यक्रम के दौरान लेखिका और ऋचा मिश्र बाथरूम जाते हैं। वहाँ उन्हें एक दिलचस्प नजारा देखने को मिलता है। वॉशबेसिन के सामने छात्राओं की लम्बी कतार है। सबने अपने पर्स से टूथब्रश और टूथ पेस्ट निकालकर रखे हैं। बाद में पता चला, सभी लड़कियाँ खाना खाने के बाद हर बार, बिना नागा दाँत साफ़ करती हैं। इसे सुनकर लेखिका ममता कालिया ने इस वाक्य को कहा।



Discussion

No Comment Found