1.

सुमति के यजमान और अन्य परिचित लोग लगभग हर गाँव में मिले । इस आधार पर आप सुमति के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का चित्रण कर सकते हैं ?

Answer»

सुमति के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं –

  1. वे काफी मिलनसार व विनम्र व्यक्ति थे । उनकी इस विशेषता के कारण ही हर जगह उनके जान पहचान के लोग थे ।
  2. वे बौद्ध धर्म के अनुयायी थे । बोधगया से लाये गंडे को अपने परिचितों में बाँटकर उनसे दक्षिणा लिया करते थे ।
  3. लोगों की धार्मिक आस्था का अनुचित लाभ उठाते थे । बोधगया के गंडे खत्म होने पर, किसी भी कपड़े से गंडा बनाकर लोगों में बाँट देते थे ।
  4. वे गुस्सैल भी थे । लेखक के विलम्ब आने पर उनके गुस्से का शिकार होना पड़ा


Discussion

No Comment Found