| 1. |
सुमति लेखक पर क्यों क्रोधित हुए थे ? |
|
Answer» लेखक जब लड्कोर के लिए निकले तो उन्हें सबसे धीरे चलनेवाला घोड़ा मिला था । घोड़े के धीरे-धीरे चलने पर यह सुमति से काफी पिछड़ गये थे । अकेले होने के कारण उन्हें यह पता नहीं था कि लङ्कोर के लिए कौन-से रास्ते पर जाना है । एक स्थान पर दो रास्ते फूट रहे थे । उन्हें दाहिने हाथ वाला रास्ता चुनना चाहिए था । जानकारी के अभाव में वे मील – डेढ़ मील दूसरे रास्ते पर चले गये । वहाँ किसी से पूछने पर उन्हें सही रास्ते के बारे में पता चला । वहाँ से वापिस आकर उन्होंने दाहिने हाथवाला रास्ता चुना । करीब चार-पाँच बजे वे गाँव से मीलभर पर थे । जहाँ सुमति इनका इंतजार कर रहे थे । अधिक विलम्ब से आने के कारण सुमति लेखक पर क्रोधित हुए । किन्तु लेखक ने बहुत नरमी से बताया कि कसूर उनका नहीं बल्कि घोड़े का है जो बहुत धीरे चल रहा था । |
|