1.

सुनीता विलियम्स के लिए हमें किस बात का गर्व है?

Answer»

सुनीता भारतीय नागरिक नहीं है, परंतु उसका मूल गुजरात से जुड़ा है। उनके पिता दीपकभाई पंड्या जन्म से गुजराती हैं। उन्होंने अपना आधा जीवन गुजरात में बिताया था। यहाँ वे एक सफल डॉक्टर के रूप में रहे। 1960 में वे हमेशा के लिए अमरीका चले गए। वहाँ उन्होंने युगोस्लाविया की उर्सबाईन बोनी नामक युवती से शादी की। उनकी तीन संतानों में सुनीता सबसे छोटी है। इस प्रकार गुजराती मूल होने के कारण सुनीता भारतीय है। इस तरह सुनीता के भारतीय होने पर हमें गर्व है।



Discussion

No Comment Found