1.

सूचक किसे कहते हैं ? किन्हीं दो सूचक के नाम बताएँ तथा अम्ल और क्षार का इन पर क्या प्रभाव पड़ता है लिखिए।

Answer»

अम्ल एवं क्षारक की पहचान करने के लिए हम विशेष प्रकार के पदार्थों का उपयोग कर सकते हैं जो सूचक कहलाते हैं। इन सूचकों को अम्लीय या क्षारीय पदार्थों के विलयन में मिलाने पर इनका रंग बदल जाता है। नीले तथा लाल रंग वाला लिटमस पत्र तथा गुड़हल की पंखुड़ियाँ प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले सूचक हैं। नीला लिटमस पेपर अम्ल में डुबोने पर लाल हो जाता है और लाल लिटमस पत्र क्षारक-विलयन में डुबोने पर नीला हो जाता है। इसी प्रकार गुड़हल की पंखुड़ियाँ अम्लीय विलयनों का गहरा गुलाबी और क्षारीय विलयनों को हरा कर देती है।



Discussion

No Comment Found