| 1. |
स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार लाने के लिए नित्य व्यायाम करने की प्रेरणा देते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए। |
|
Answer» 367, वल्लभाई पटेल चौक प्रिय अनुज राजीव तुम्हारा पत्र मिला। तुमने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम तुम्हारे अनुकूल नहीं आएं हैं। तुमने बताया कि तुम्हारी तबीयत खराब हो गई थी। तुम यह अच्छी तरह जानते हो कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की संपति है। पहला सुख ही निरोगी काया को माना गया है। अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रातःकाल उठकर व्यायाम किया करो। व्यायाम से मन में उत्साह बना रहता है और मन प्रसन्न रहता है। बुद्धि का विकास भी होता है। मुझे विश्वास है कि मेरी सलाह को मानकर तुम नित्य व्यायाम करोगे। शुभकामनाओं सहित। तुम्हारा भाई सेवा में, |
|