1.

स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् रजवाड़ों के विलय की क्या समस्या थी?

Answer»

स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् रजवाड़ों को भी कानूनी तौर पर स्वतन्त्र होना था। ब्रिटिश शासन का नजरिया यह था कि रजवाड़े अपनी मर्जी से भारत या पाकिस्तान में शामिल हो जाएँ अथवा स्वतन्त्र अस्तित्व बनाए रखें। यह फैसला लेने का अधिकार राजाओं को दिया गया था। यह एक गम्भीर समस्या व चुनौती थी।



Discussion

No Comment Found