1.

ताजमहल की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

Answer»

ताजमहल की प्रमुख विशेषताएँ निम्नवत् हैं

⦁    ताजमहल शाहजहाँ द्वारा सफेद संगमरमर से निर्मित अमूल्य और सुन्दरतम कृति है।
⦁    शाहजहाँ ने ताजमहल अपनी प्रिय पत्नी मुमताजमहल की स्मृति में बनवाया।
⦁    मुमताज महल और शाहजहाँ के कब्रे इसी सुन्दर मकबरे में बनाई गई हैं।
⦁    ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष में पूर्ण हुआ, जिसमें प्रतिदिन 20 हजार मजूदरों ने काम किया।
⦁    ताजमहल चार खूबसूरत बागों के बीचो-बीच स्थित है।
⦁    ताजमहल के चबूतरे के चारों कोनों पर सफेद मीनारें हैं।
⦁    ताजमहल सुन्दर चित्रकारी से अलंकृत है।
⦁    चाँदनी रात में ताजमहल की शोभा अतुलनीय प्रतीत होती है।



Discussion

No Comment Found