1.

The story proves Sherlock Holmes to be less intelligent than Miss Irene Adler. Do you agree? यह कहानी शरलॉक होम्स को सुश्री आइरिन एडलर से कम बुद्धिमान सिद्ध करती है। क्या आप सहमत हैं?

Answer»

As far as we think about the whole episode, Miss Adler seems to be more intelligent than Holmes. Her letter shows that she knew that the king would get Holme’s help. She knew all about Holmes’s tricks and she knew this too that Holmes was trying to get back the photograph from her. In spite of this, she allowed Holmes to do all these things. As she expressed in her letter, she had chased Holmes on the very first day and confirmed his identity. Finally, leaving the photograph for Holmes with the letter, she departed from there with her husband giving a great shock to Holmes. Thus, we can say that Adler was more intelligent than Holmes. She had beaten Holmes in his own way.

जहाँ तक हम इस पूरे प्रकरण के सम्बन्ध में विचार करते हैं, एडलर होम्स से अधिक बुद्धिमान प्रतीत होती है। उसके पत्र से स्पष्ट होता है कि वह जानती थी कि राजा शरलॉक होम्स की सहायता लेगा। वह होम्स की सभी चालों को जानती थी और उसे यह भी पता था कि होम्स उससे फोटो को प्राप्त करने का प्रयास कर रहा था। इस सबके बावजूद, उसने होम्स को यह सब करने दिया। जैसा कि उसने अपने पत्र में व्यक्त किया है, उसने पहले ही दिन होम्स का पीछा कर उसकी पहचान निश्चित कर ली थी। अन्त में, होम्स के लिए फोटो के साथ संदेश छोड़कर, होम्स को करारा झटका देते हुए वह अपने पति के साथ वहाँ से चली गई। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि होम्स की तुलना में एडलर अधिक बुद्धिमान थी। उसने होम्स को उसके ही तरीके से हरा दिया था।



Discussion

No Comment Found