1.

‘तोदायजी मंदिर’ का वर्णन कीजिए।

Answer»

जापान के नारा प्रान्त में स्थित प्रसिद्ध मंदिर है – तोदायजी। इस मंदिर की स्थापना 743 में हुई। इस मंदिर के अधिष्ठाता गौतम बुद्ध हैं जिन्हें जापानी में दायबुत्सु कहते हैं। विशाल परिसर में काली भूरी लकड़ी का महाकाय स्थापत्य देखकर विस्मय होता है कि बिना सीमेंट और पत्थर के, लकड़ी का यह भवन इतने सालों से कैसे टिका हुआ है। बड़े से आँगन के बीचोंबीच एक गोलाकार वृत्त में दिव्य ज्योति जलती रहती है। तोदायजी के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ़ दो प्रहरी या प्रतिमाएँ हैं – एक का मुँह खुला है, दूसरी का बंद। मन्दिर के गर्भगृह में गौतम बुद्ध की 55 फुट ऊँची कांस्य प्रतिमा है जिसका वजन 500 टन है। तोदायजी में बुद्ध प्रतिमा के नीचे एक छोटा-सा मार्ग है जिसमें से कोई व्यक्ति पार हो जाता है तो मोक्ष मिल जाता है, ऐसी मान्यता है।



Discussion

No Comment Found