Saved Bookmarks
| 1. |
तोते ने उस पेड़ से अपने अत्यधिक लगाव के क्या-क्या कारण बतलाए हैं ? |
|
Answer» तोते का उस पेड़ से बहुत लगाव था। पहले वह पेड़ बहुत हरा-भरा और सुंदर था। तोते का जन्म उसी पेड़ पर हुआ था। उसकी डाली-डाली उसे प्राणों से भी प्यारी थी। उसने उस पेड़ की आनंददायक छाया में होश संभाला था। उसे बोलने, फुदकने और उड़ने की शिक्षा इसी पेड़ पर मिली थी। बचपन से लेकर अब तक उसने तोते को शीतल छाया दी थी। तोते ने पेड़ को अपने सुख-दुःख का सच्चा साथी पाया था। उसे इसी पेड़ पर सुख, संतोष और शांति प्राप्त होती है। तोते ने उस पेड़ से अपने अत्यधिक लगाव के उपर्युक्त कारण बतलाए हैं। |
|