1.

टूथपेस्ट का विज्ञापन लोगों को किस प्रकार लुभाता है ? पाठ के आधार पर बताइए ।

Answer»

बाजार में टूथपेस्ट के अनेक विज्ञापन आते हैं । जो कई प्रकार से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं । एक विज्ञापन में दाँतों को मोती जैसा चमकीला बताया जाता है, दूसरे विज्ञापन में टूथपेस्ट मसूड़ों को मजबूत बनाकर पूर्ण सुरक्षाकवच प्रदान करता है । सबका अपना अलग-अलग मैजिक फार्मूला है । कोई बबूल और नीम के गुणों से भरपूर है, कोई ऋषि-मुनियों द्वारा स्वीकृत तथा मान्य वनस्पतियों और खनिज तत्त्वों के मिश्रण से बना है । जिसकी जो इच्छा हो, उसे चुन लें । यों टूथपेस्ट का विज्ञापन कई तरह से लोगों को लुभाता है ।



Discussion

No Comment Found