1.

तुम्हारे चित्रों में रंग है, भावना है, लेकिन रचना नहीं है । तुम्हें मालूम होना चाहिए कि चित्र इमारत की ही तरह बनाया जाता है, आधार, नींव, दीवारें, बीम, छत और तब जाकर वह टिकता है – यह बातक. किसने, किस संदर्भ में कही ?ख. रज़ा पर इसका क्या प्रभाव पड़ा ?

Answer»

क. यह बात प्रख्यात फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए-बेसाँ ने श्रीनगर की यात्रा के दौरान सैयद हैदर रजा के चित्रों को देखकर कही थी। उनका मानना था कि चित्र में भवन-निर्माण के समान सभी तत्त्व मौजूद होने चाहिए । चित्रकारी में रचनात्मकता की जरूरत होती है । उसने लेखक को सेजों के चित्र देखने की सलाह दी।

ख. फ्रेंच फोटोग्राफर की सलाह का रज़ा पर गहरा प्रभाव पड़ा । मुंबई लौटकर उन्होंने फ्रेंच सीखने के लिए अलयांस फ्रांस में दाखिला लिया । उनकी रुचि फ्रेंच पेंटिंग में पहले ही थी । अब वे उसकी बारीकियों को समझने का प्रयास करने लगे । इस कारण उन्हें फ्रांस जाने का अवसर भी मिला | उनकी कला में और भी निखार आया । सबसे बड़ा प्रभाव यह पड़ा कि रज़ा की कलाकृतियों में सर्जनात्मकता का समावेश हो गया।



Discussion

No Comment Found