1.

उच्चतम न्यायालय में किन-किन विवादों के विषय में अपील की जा सकती है ?

Answer»

उच्चतम न्यायालय में निम्न तीन प्रकार के विवादों के विषय में अपील की जा सकती है:

  • उच्च न्यायालय के किसी भी निर्णय या आदेश के विरुद्ध, उच्चतम न्यायालय में अपील की जा सकती है, बशर्ते उच्च न्यायालय ऐसा प्रमाणपत्र दे कि इस विषय में संविधान के अर्थघटन का प्रश्न निहित है ।
  • दीवानी दावों के निर्णयों के विरुद्ध बशर्ते कि उसमें कानून का कोई मुद्दा शामिल हो, तो उच्चतम न्यायालय में अपील हो सकती है ।
  • उच्च न्यायालय द्वारा फौजदारी दावों में दिये गये निर्णयों के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में अपील की जा सकती है ।


Discussion

No Comment Found