1.

उपभोक्ता जागरूकता क्या है?

Answer»

खरीदे गए उत्पादन की गुणवत्ता तथा उसके अन्य पहलुओं के प्रति जागरूक रहना प्रत्येक ग्राहक का कर्तव्य है। जागरूक उपभोक्ता सचमुच सशक्त उपभोक्ता है। उसकी जागरूकता उसे तो शोषण से बचाती ही है, साथ ही समूचे निर्माण एवं सेवा क्षेत्र में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देती है। शासन ने भी उपभोक्ता सशक्तीकरण के महत्त्व को पहचाना है। इसीलिए उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय उपभोक्ता शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण और उपभोक्ता जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।



Discussion

No Comment Found