Saved Bookmarks
| 1. |
उसने कहा था’ कहानी के शीर्षक पर टिप्पणी कीजिए। |
|
Answer» शीर्षक कहानी का मूलाधार है। शीर्षक छोटा हो, जिज्ञासात्मक हो, कथानक को अपने में समेटे हुए हो। वही शीर्षक अच्छा माना जाता है। प्रस्तुत कहानी का शीर्षक केवल तीन शब्दों का है पर सबसे बड़ी बात यह है कि यह जिज्ञासात्मक है। अन्त तक पाठक की यह जिज्ञासा रहती है किसने और क्या कहा था। पाठक उस रहस्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है। कहानी हाथ से छूटती नहीं है। इससे अच्छा शीर्षक और नहीं हो सकता था। लेखक ने बहुत सोच-समझकर कहानी का यह शीर्षक रखा है। |
|