1.

उसने कहा था (कहानी) लेखक परिचय

Answer»

पण्डित चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ (1883 ई.-1922 ई.) हिन्दी कहानी के उल्लेखनीय हस्ताक्षर हैं। उनका जन्म जयपुर में हुआ था। वे बचपन से ही साहित्यिक प्रतिभासम्पन्न थे। उनकी प्रतिभा का क्षेत्र खगोल, विज्ञान, ज्योतिष, धर्म, भाषा-विज्ञान, इतिहास तक विस्तृत था। ‘उसने कहा था’ हिन्दी की प्रसिद्ध कहानी है, जिसका प्रकाशन 1915 ई. में हुआ था। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘सुखमय जीवन’ और ‘बुद्धू का काँटा आदि कहानियाँ भी लिखीं। ‘कछुआ धर्म’, ‘मारेसि मोहि कुठांव’ आदि उनकी निबन्ध कला के प्रतिमान हैं। उन्होंने मासिक पत्र ‘समालोचक’ का सम्पादन किया एवं वे नागरी प्रचारिणी सभा काशी के सम्पादक मण्डल में भी रहे। 39 वर्ष की अल्पायु में उनका निधन हो गया।



Discussion

No Comment Found